वार्ड नं.39 से संगीता मुक्कू यादव ने ठोकी दावेदारी

भाजपा के लिए बन सकती है विजयी प्रत्याशी

रायगढ़। कोतरा रोड रेलवे बांग्ला पारा वार्ड नंबर 39 में पार्षद का पद इस बार पिछड़ा वर्ग महिला के लिए खुल गया है। इस चुनाव में पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कई संभावित उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश करने में जुट गए हैं। स्थानीय राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने और नगर विकास के वादों के साथ कई नेता चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
कोतरा रोड रेलवे बांग्ला पर क्षेत्र में भाजपा की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय संगीता मुकदेव यादव ने भी पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी कर रही है। संगीता यादव क्षेत्र में अपने जनसंपर्क, कार्यशैली और सामाजिक सेवा के लिए जानी जाती हैं। संगीता विगत 15 सालों से भारतीय जनता पार्टी समर्पित कार्यकर्ता है।और इस बार सदस्यता अभियान में उन्होंने भाजपा की सक्रिय सदस्यता भी ले रखी है। संगीता यादव और उनके पति मुखदेव यादव भारतीय जनता पार्टी में विगत 15 सालों से निरंतर अपनी सक्रियता बना रखे हैं और क्षेत्र में सभी के सुख-दुख एवं धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रूप से भागीदारी उनकी रहती है उन्हें वार्ड के माताएं बहने बुजुर्गों का सतत आशीर्वाद मिलता रहा है।
उन्होंने भाजपा के बैनर तले अपनी राजनीतिक पारी को मजबूत किया है और नगर विकास के मुद्दों को लेकर, पार्टी के सभी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी रही है। मुक्कू यादव स्वच्छता अभियान से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में जिस प्रकार से वार्ड नंबर 39 का राजनीतिक समीकरण हो रखा है उस समीकरण में संगीता मुक्कू यादव का नाम पार्षद प्रत्याशी के तौर पर एकदम फिट बैठता है और उन्हें वर्तमान पार्षद सीनू राव के साथ ही इस क्षेत्र में रहने वाले और नगर की राजनीति में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का समर्थन भी हासिल है। यदि भारतीय जनता पार्टी इन निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 39 से संगीता मुक्कू यादव को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतरती है तो निश्चित ही वह भारतीय जनता पार्टी के लिए जीताऊ उम्मीदवार साबित हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Let`s Get Social