राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी पथ संचलन संपन्न  

रायगढ़। 15 अक्तूबर को विजयदशमी के उपलक्ष्य में पथ संचलन निकाला गया, यह संचलन रायगढ़ नगर की 14 बस्तियों से सायं 4 बजे आरंभ हुआ और रामलीला मैदान में सायं 5 बजे इसका समागम हुआ, उत्सव में मुख्य अतिथियों ने शस्त्रों की पूजा की। सभी उपस्थित अधिकारी एवं अतिथि के परिचय के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपाल (अध्यक्ष गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, एवं गुरुनानक स्कूल के संरक्षक) का आशीर्वचन सभी स्वयंसेवकों को प्राप्त हुआ,इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लोमश राम साहू (संघ के प्रान्त सेवा प्रमुख का उद्बोधन सभी को प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर होके पर्यावरण संरक्षण, शत प्रतिशत मतदान एवं नागरिक कर्तव्य बोध का संकल्प स्मरण कराया, एवं राष्ट्र हित ही सर्वोपरि के विचार को समझाया। इस कार्यक्रम में विभाग संघचालक श्री विजय शंकर पटनायक जी, नगर संघचालक विनोद अग्रवाल सह नगर संघ चालक डॉ बोधि राम पटेल, डॉ राजकुमार भारद्वाज, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री श्री जितेंद्र वर्मा जी एवं सर्व समाज से बंधु एवं भगिनी उपस्थित रहे।ये जानकारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर प्रचार प्रमुख श्लोक चैधरी द्वारा प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Let`s Get Social