

रायगढ़।आबकारी शहर बीट का प्रभार लेते ही उपनिरीक्षक हरिश पटेल ने मंगलवार को अलग अलग तीन कार्यवाही की गई। जहाँ 14 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार महिला को जेल भेज दिया है।वही दो अन्य मामले में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।टीम ने 18 लीटर कच्ची शराब और 23 देशी शराब जप्त किया गया है।
रायगढ़ ।कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं प्र.सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी वृत्त- रायगढ़ (शहर )द्वारा अवैध महुआ शराब की प्राप्त शिकायत के आधार पर मंगलवार को आबकारी वृत्त - रायगढ़ शहर में छापेमार कार्यवाह करते हुए फूलमती उरांव पति सफल निवासी मधुबनपार के कब्जे से 14 लीटर महुआ शराब एव सुशीला उरांव पति फानुराम के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब सहित .अक्षय सारथी चाँदनी चौक के कब्जे से 23 नग पाव/ 4.14 बल्क लीटर देशी मदिरा मशाला सुपर 36 समक्ष गवाहन विधिवत् जप्त कर प्रकरण कायम कर कार्यवाही की गई है।उक्त कार्यवाही आबकारी उप-निरीक्षक हरीश कुमार पटेल द्वारा की गई जिसमे आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल , आबकारी आरक्षक प्रवीण जांगड़े , महिला आरक्षक उर्मिला देवांगन एवं समिता चक्रेश का सराहनीय योगदान रहा!!