रायगढ़।आबकारी आयुक्त द्वारा अवैध शराब के भण्डारण विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाने के सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं..उक्त आदेश के परिपालन में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है।इसीक्रम में शनिवार को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में जिला कोरिया थाना बैकुण्ठपुर के क्षेत्र में गश्त कर रही थी..गश्त के दौरान महुआ शराब के लिए कुख्यात आनीगांव पहुंचने पर मुखबिर ने सूचना दी कि बड़े आनी गाँव निवासी संगीता भारी मात्रा में महुआ और हड़िया शराब बनाकर घर में रखी है..मुखबिर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम ने ग्राम बड़े आनी में संगीता के घर दबिश दी..संगीता के घर की तलाशी में 24 लीटर महुआ शराब एवं 32 लीटर हड़िया शराब कुल 56 लीटर महुआ एवं हड़िया शराब बरामद कर जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2),59(1) के तहत कार्यवाही कर आज दिनांक को ही माननीय न्यायालय बैकुंठपुर में न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया गया..
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक टी आर केहरी के द्वारा की गयी..हमराह स्टाफ में आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता, आबकारी आरक्षक श्याम सुंदर सिंह महिला सैनिक राजकुमारी सिंह चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही ll
