रायगढ़।सरगुजा संभागीय उड़नदस्ता की टीम ने एमपी की गोवा ब्रांड की 35 पेटी के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जप्त शराब की कीमत करीब ढाई लाख बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार आबकारी आयुक्त पी.एस अल्मा एवं जिला आबकारी अधिकारी इन्द्रबली मार्कंडेय के मार्गदर्शन में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में लगातार बड़ी कार्रवाई करती आ रही है।
इसी क्रम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को कल 06-10-2026 को रात में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला जशपुर थाना बगीचा अंतर्गत झिक्की गाँव में सुदर्शन गुप्ता के घर भारी मात्रा में अन्य राज्य का विदेशी शराब उतरा है..मुखबिर सूचना की विश्वसनीयता पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता अपनी टीम के साथ आज दिनांक-07.10.2026 को सुबह ही झिक्की गाँव थाना बगीचा जिला जशपुर निवासी सुदर्शन गुप्ता के घर दबिश दी.. सुदर्शन गुप्ता घर पर ही मौजूद था.. सुदर्शन गुप्ता के घर की तलाशी में घर के पीछे बरामदे में एक तिरपाल से छिपा कर रखी गई 35 पेटियों में 1750 नग 315 लीटर मध्यप्रदेश राज्य की गोवा व्हिस्की शराब बरामद की गई जिसकी कीमत लगभग ₹250000 है। आरोपी सुदर्शन गुप्ता को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2),36,59( क)के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल की कार्यवाही चल रही है..
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई..साथ में आबकारी मुख्य आरक्षक अशोक सोनी, आबकारी आरक्षक श्यामसुंदर पैकरा, दीपक पांडे, आशिष कुंज नगर सैनिक गणेश पांडेय, रणविजय सिंह, रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।
