32 लीटर महुआ शराब के साथ दो महिला गिफ्तार। आबकारी विभाग की कार्यवाही।

पकड़े गए दोनों महिला जेल भेजे गए

रायगढ़ ।घरघोड़ा आबकारी वृत की टीम ने अलग अलग दो जगह पर छापेमार कारवाही करते हुए दो महिला को कच्ची शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा है। जहाँ दोनों के पास से करीब 32 लीटर शराब जप्त करते हुए उनको जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं प्र.सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी वृत्त- घरघोड़ा द्वारा अवैध महुआ शराब की प्राप्त शिकायत के आधार पर शुक्रवार को आबकारी वृत्त - घरघोड़ा अन्तर्गत ग्राम घरघोड़ा मे छापेमार कारवाही करते आरती मांझी के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब एव प्रेम बाई पैकरा के कब्जे से 6.2 लीटर महुआ शराब समक्ष गवाहन विधिवत् जप्त कर प्रकरण कायम कर दोनो आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल की कार्यवाही की गयी ! दोनों महिला के खिलाफ 34(1)क, ख,34,2(59)क के तहत कारवाही की गई है।

उक्त कार्यवाही आबकारी उप-निरीक्षक प्रदीप वर्मा द्वारा की गई है इस कार्यवाही में आरक्षक मुख्य आरक्षक एस के वैष्णव, आबकारी आरक्षक लाकेश नेताम, एवं महिला आरक्षक उर्मिला देवांगन का सराहनीय योगदान रहा!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Let`s Get Social