विधायक उमेश पटेल ने रेखा प्रमोद देवांगन के पक्ष में मांगा वोट


कहा रेखा को मिल रहा जनता का अपार समर्थ
रायगढ़। रायगढ़ में पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने किया पैदल रोड शो।श्री पटेल ने कहा कि रेखा प्रमोद देवांगन को वार्ड नंबर 40 के लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है।निश्चित ही रेखा इस वार्ड से जीत हासिल करेगी। जनता से की कांग्रेस महापौर, पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील। चुनावी लहर के इस संग्राम में खरसिया विधायक उमेश पटेल ने रायगढ़ में अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वार्ड वार्ड पैदल जा कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की। जनता ने भी विधायक उमेश पटेल का पुष्पगुच्छ मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया एवं अपना समर्थन उन्हें दिया। इस रोड शो में सैकड़ों कार्यकर्ता, पार्षद प्रत्याशी, आम जनता भी मौजूद रहे। खरसिया विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने रायगढ़ नगर निगम के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी और कांग्रेस महापौर प्रत्याशी को जिताने के लिए मतदाताओं से समर्थन मांगा। अपने संबोधन में उमेश पटेल ने कहा कि यदि कांग्रेस से महापौर बनता है, तो रायगढ़ शहर का चहुँमुखी विकास होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस के नेतृत्व में शहर में बेहतर सुविधाएं, इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे शहरवासियों को लाभ होगा और रायगढ़ जिले को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Let`s Get Social