6 लाख कीमत की नशीले कैप्सूल टैबलेट एवं कफ सिरप के साथ सीतापुर के संजय विश्वकर्मा को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने गिरफ्तार किया

रायगढ़।ऑपरेशन क्लीन के तहत रविवार को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी।रविवार को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में सीतापुर क्षेत्र में गश्त करने के दौरान तपेश्वरी गौड़ा मैदान पहुंची तो एक व्यक्ति बोरी के साथ खड़ा दिखा..सरकारी वाहन रोकते ही वह दौड़कर भागने लगा जिसे दौड़ाकर नगर सैनिक द्वारा पकड़ा गया..पूछने पर उसने अपना नाम संजय विश्वकर्मा बताया..पूछने पर कि बोरी में क्या है ? तो आरोपी ने उसमें नशीला कैप्सूल होना स्वीकार किया..जब बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में नशीला कैप्सूल, टैबलेट एवं कफ सिरप बरामद हुआ..बोरी से 14144 नग Spasmo Proxyvon Plus capsule, 880 नग Nitrosum 10 tablets,1110 नग Alprascen tablets तथा 20 नग ONEREX COUGH SYRUP बोरी में भरा हुआ था.. सभी नशीले पदार्थ का बाजार मूल्य लगभग छह लाख रुपए है..आरोपी ने बताया कि समस्त माल सीतापुर निवासी अनमोल गुप्ता का है उसके साथ वह बिजनेस करता है और गढ़वा जाकर अनमोल गुप्ता के लिए वह माल लाता है..आरोपी संजय विश्वकर्मा को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b) और 22(c)के तहत गिरफ्तार कर रिमांड लिया जा रहा है..सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन क्लीन" के लिए ये बहुत बड़ी सफलता है बहुत दिनों से सीतापुर में इन लोगों की शिकायत प्राप्त हो रही थी आज जाकर सफलता हाथ लगी हैं ..उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक श्याम सुन्दर सिंह, दीपक पांडे नगर सैनिक गणेश पाण्डेय रणविजय सिंह रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Let`s Get Social