27 कार 5 बाईक और 88 मोबाईल सहित 29 लाख 55 हजार जप्त

*81 जुआरी को नुआपाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़। ओड़िसा के कोरापुट डीआईजी के निर्देश पर नुआपाड़ा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय जुआ फड़ पर दबिश देकर 81 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है।जहाँ टीम ने 27 कार, 5 बाईक और 88 मोबाइल सहित करीब 29 लाख 55 हजार रूपए जप्ती की कार्यवाही की है।
मिली जानकारी के अनुसार कोरापुट डीआईजी को मुखबिर से आए दिन सूचना मिल रही थी कि ओडिशा, और छत्तीसगढ़ के जुआरी एक जगह में एकत्रित होकर लाखो रूपए हार जीत में लगा रहे है।इसीक्रम ने शनिवार की देर शाम को मुखबीर से सूचना मिली कि जौल थाना के चालमुडा का करीब के बड़े से मकान में जुआ चल रहा है।जिसके बाद कोरापुट डीआईजी ने एक विशेष टीम बनाकर रेड कार्यवाही करने को कहा।जिसके बाद टीम ने घेराबंदी करते हुए मौके पर जाकर दबिश दी गई।जहाँ टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी।और अंतराज्यीय जुआरियों को पकड़ा गया।टीम ने करीब छत्तीसगढ़ के 63, ओडिशा के 17, महाराष्ट्र के 1 सहित करीब 81 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम ने मौके से 27 कार, 5 बाईक, 88 मोबाईल सहित 29 लाख 55 हजार जप्त किया है।कोरापुट डीआईजी का कहना है कि मामले में जांच जारी है सभी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Let`s Get Social