*अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने किया अंडर 14 क्रिकेट मैच का उद्घाटन *


रायगढ़।गुरुकुल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंडर 14 न्यूज़ बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को आईटीआई ग्राउंड में शुरू हुआ है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महेंद्र यादव उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ , मनीष गुप्ता , सलीम निरियां , संतोष गुप्ता , हर्ष नायडू उपस्थित रहे। मिली जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट 30 -30 ओवर पर लीग टूर्नामेंट है। जिसका फाइनल 8 दिसंबर को आईटीआई ग्राउंड में संपन्न होगा। इसमें सभी टीम दो-दो मैच खेलेंगे और जो दो टाइम टेबल पर टॉप पर रहेंगे उनके मध्य 8 तारीख को फाइनल खेला जाएगा।शनिवार को इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि महेंद्र यादव ने अपने आशीर्वाद वचन में बच्चों को खेल के साथ पढ़ाई में भी ध्यान देने की बात कही और बच्चों को खेल भावना के साथ खेलने को प्रोत्साहित किया। इसी कड़ी में सलीम नीयारियां जी ने बच्चों को सभी काम खुद करने की सलाह दी और मनीष ने बच्चों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देते हुए समय को मैनेजमेंट करने के साथ मोबाइल और टीवी से दूरी बनाने की सलाह भी दी गई। इसके बाद महेन्द्र सिंह यादव ने दोनों टीम के कैप्टन और अन्य अतिथियों के साथ मैदान में टॉस कराय गया। जिसमें गुरुकुल की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Let`s Get Social