गांजा तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार,4 किलोग्राम गांजा सहित बाईक जप्तथाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस की कार्यवाही


रायगढ़। थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा ग्राम अर्जुनी तिराहा टोनाटार रोड के पास मेन रोड में अवैध रूप से गांजा की तस्करी करते हुए दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार किया गया है उनके पास से 4 किलोग्राम गांजा जप्त कर जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अभियान सृजनके तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जिले में सभी प्रकार के नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।ऐसे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार हरीश यादव व आशीष अरोरा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भाटापारा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अमित पाटले थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण के नेतृत्व में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात को थाना भाटापारा ग्रामीण से सउनि ईश्वर टोप्पो , आर अजय साहू, धनजय देवागंन, गौरीशंकर कश्यप, कृष्णा जांगडे की पुलिस टीम द्वारा ग्राम अर्जुनी तिराहा टोनाटार रोड के पास मेन रोड में मुखबिर सूचना पर आरोपी द्वारा अवैध रूप नीले रंग के पिटठु बैग में गाँजा परिवहन करने वाला दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से करीब 4.131 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकीकीमती 60 हजार व मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल बिना नम्बर फैजर को जप्त किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।पकड़े गए आरोपी राज चौधरी पिता स्व रामकृष्ण् चौधरी उम्र 28 साल साकिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा ग्रामीण जिला बलौदाबाजार व हरीश चंद जयसवाल पिता अशोक जयसवाल उम्र 29 साल साकिन लवन थाना लवन जिला बलौदाबाजार शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Let`s Get Social